फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क हादसे में बारहवीं कक्षा के छात्र की मौत, पांच घायल

सड़क हादसे में बारहवीं कक्षा के छात्र की मौत, पांच घायल

Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बारहवीं कक्षा के छात्र की मौत, पांच घायल
असंतुलित कार गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकराई, बारहवीं के छात्र की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

-शुगर मिल के पास अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए गए थे सभी छात्र
- दो को पीजीआई रेफर किया, तीन को जिला अस्पताल में करवाया गया है दाखिल
फोटो संख्या-25 व 50
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल के निकट से कैथल लौट रहे कार में सवार बारहवीं कक्षा के 6 छात्रों की कार असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सभी विद्यार्थी अपने किसी दोस्त को वहां से छोड़कर वापस लौट रहे थे। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार कैथल निवासी प्रभदीप, कार्तिक, अमनदीप, साहिल, कौशल व दीपक यहां एक निजी स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। जो स्कूल से लौटकर शुगर मिल के पास अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए गए थे। शाम करीब सवा चार बजे वापस लौटते समय शहर से दो किलोमीटर पहले उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। जिससे कार नीचे गड्ढे में जा गिरी और पेड़ों से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए और कार में फंसे छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास किया। साथ ही एंबुलेंस बुलाई। सभी को बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार्तिक व कौशल की हालत गंभीर होने के चलते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। प्रभदीप, अमनदीप, साहिल को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता ईलम लघु सचिवालय में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे ईलम का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते हुए बार-बार यही दोहराते रहे कि उनका बेटा तो इतना मासूम था कि बिना काम के घर से बाहर भी नहीं निकलता था। मंगलवार रात सोने से पहले बात हुई तो बेटे ने कहा था कि पापा 12वीं करने के बाद विदेश जाना है। दीपक की मां बेटे को खुद से दूर होने ही नहीं देती थी। बेटे को हॉस्टल में छोड़ने की बात कही तो उसने बेटे को हॉस्टल भी नहीं जाने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से कुछ ही मिनट पहले किया था अमनदीप ने घर फोन : घायल अमनदीप के पिता ने कहा कि हादसे से 10 मिनट पहले घर फोन कर अमनदीप ने कहा था कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। लेकिन इसके बाद फोन आया कि वह दुर्घटना का शिकार हुआ है।

एसएचओ सिविल लाइन धर्मपाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छात्र दीपक की मौत हो गई है। पांच छात्र घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed