{"_id":"5b4108b84f1c1bc0248b506d","slug":"131530988728-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, केस दर्ज
कैथल। गुहला क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव की नाबालिग ने कहा कि वह आठवीं पास करने के बाद घर में रहती थी। जब वह घर में अकेली होती तो उसका पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता। लगातार दो साल से चल रहे इस सिलसिले के बाद अब नाबालिग ने अपनी मां व अन्य जानकारों को यह जानकारी दी। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने गुरजंट सिंह नामक इस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुहला एसएचओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही नाबालिग की शिकायत पर उसके पिता गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।