फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हजवाणा में युवक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया

हजवाणा में युवक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया

Thu, 01 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हजवाणा में युवक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया
हजवाणा में युवक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव हजवाणा में गांव के ही चार लोगों द्वारा एक युवक को जबरदस्ती जहरीली दवाई पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को कैथल शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हजवाणा निवासी जसविंद्र सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को सांय 6 बजे वह खेत से गांव की तरफ आ रहा था कि गांव में ही पहुंचने पर उसने देखा कि उसके भतीजे प्रद्युमन उर्फ गुल्लु को गांव के ही चार युवकों ने मेरे भतीजे को पकड़ रखा था और वीरेंद्र ने उसका मुंह खोल दिया व नवीन ने उसके मुंह में जहरीली दवाई डाल दी। जब उसने इसका विरोध किया तो वे चारों उसे वहीं छोड़कर दौड़ गए। पूछने पर प्रद्युमन ने बताया कि उसका घटना के 6 या 7 दिन पहले मोहित से स्कूल में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते चारों ने जबरदस्ती उसे तहरीला पदार्थ पिलाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

एसएचओ अमन बैनीवाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed