{"_id":"5a832f0d4f1c1ba1268ba29f","slug":"131518546701-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.5 किलो गांजे सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3.5 किलो गांजे सहित एक गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.5 किलो गांजे सहित एक गिरफ्तार
कैथल। बाइक पर एक बैग लेकर जा रहे युवक से पुलिस ने 3.5 किलो गांजा फूल-पत्ती बरामद की। तस्कर 13 फरवरी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक कलायत सब इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए विशेष मुहिम चलाई हुई है। शाम के समय कलायत क्षेत्र में गश्त कर रही एएसआई शिवकुमार, हेड कांस्टेबल कुलबीर सिंह, एचसी मंजीत सिंह व सिपाही बिजेंद्र की टीम द्वारा कलायत पुलिस के हवलदार सुरेश कुमार से मिली जानकारी के आधार पर शिमला बस अड्डा के पास नाकाबंदी की गई। नरवाना की तरफ से आई एक सीडी डॉन बाइक को पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी देकर रुकवाया गया, जिसके चालक की पहचान वार्ड नं. 2 कलायत निवासी 30 वर्षीय रणधीर के रुप में हुई। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पिट्ठु बैग के अंदर पॉलिथीन लिफाफा से 3 किलो 500 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। थाना कलायत में मामला दर्ज कर बाइक कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे सोमवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।