{"_id":"5a15bb2b4f1c1b96698b4a5a","slug":"131511373611-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मोबाइल होने का संदेह, दो मोबाइल बैटरी व चार्जर की वायर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में मोबाइल होने का संदेह, दो मोबाइल बैटरी व चार्जर की वायर बरामद
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से दो मोबाइल बैटरी और चार्जर की वायर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जिला जेल में चेकिंग अभियान के दौरान दो मोबाइल बैटरी व एक चार्जर की तार मिली है। जिला जेल में मोबाइल किस प्रकार और कैसे पहुंच रहे हैं। इसका पुलिस पिछले दो सालों से खुलासा नहीं कर पाई है। पिछले दो वर्ष में जेल से करीब 12 से 15 मोबाइल पाए गए है। लेकिन अभी तक जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने वाला आरोपी पुलिस के हथे नहीं चढ़ पाया है।
मंगलवार को जिला जेल के असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट सुरेंद्र कुमार ने शहर पुलिस को शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को जिला जेल के अंदर चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें बैरक नंबर-3 के कमरा नंबर-3 से मोबाइल की दो बैटरी बरामद हुई। जिसके बाद एक चार्जर की वायर मेन गेट के पास से बरामद हुई। कुछ दिन पहले जेल से मोबाइल बरामद किया गया था। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।