{"_id":"596a5efc4f1c1b44458b47a9","slug":"131500143356-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी बोतल में सस्ती शराब शराब तैयार करने वाले रैट से जुड़े दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी बोतल में सस्ती शराब शराब तैयार करने वाले रैट से जुड़े दो आरोपी काबू
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी बोतल में सस्ती शराब भरने वाले रैकेट के दो सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डुप्लीकेट मार्का लगाकर महंगी बोतलों में सस्ती शराब तैयार करने के मामले में रैकेट के दो सदस्यों को सीआईए-1 ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को महंगे ब्रांड की शराब के स्टीकर, कार्टन, सील व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने वाले आरोपी की भी पहचान कर ली है। इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई जितेंद्र की टीम ने आरोपी जसबीर निवासी सलेमपुर व आरोपी जसपाल निवासी हरनौली को आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
7 जुलाई को गुप्त सूचना मिलने पर सीआईए-1 ने गांव भूसला के एक डेरा से विभिन्न ब्रांडों की 360 पेटी देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बिट्टू, पिंदा, जसपाल ठेकेदार, कुलवंत निवासी हरनौली, सुरेंद्र निवासी भागल, प्रदीप निवासी अंबाला, गुरचरण निवासी भूसला, जस्सी निवासी पटियाला व उनके अन्य साथी गुरचरण के रत्ताखेड़ा रोड स्थित डेरा पर शराब की तस्करी करते हैं। वे खाली बोतलों में नकली व निम्न क्वालिटी की शराब डाल मशीनों से सील करके अलग-अलग फर्जी लेवल लगा मार्केट में बेचने के अलावा कई ठेकों पर भी सप्लाई करते हैं। अंग्रेजी शराब ब्लंडर प्राइड, रॉयल स्टैग, सिग्नेचर, मैक्डोवल, ऑफिसर च्वाइस, ब्लैक डाग मार्का की खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, सील, प्लास्टिक रोल सील, बोतल केस, खाली कार्टन बरामद किए गए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि स्टीकर, कार्टन का सामान उनको जिला जींद के गांव मुआना निवासी ऋषि उपलब्ध करवाता था।