फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   47 किलो डोडापोस्त सहित 2 गिरफ्तार

47 किलो डोडापोस्त सहित 2 गिरफ्तार

Thu, 30 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
47 किलो डोडापोस्त सहित 2 गिरफ्तार
47 किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- महाराष्ट्र से खरीद कर लाई गई है एक लाख 50 हजार मूल्य की डोडा पोस्त
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तितरम पुलिस ने नाकेबंदी दौरान दो मादक पदार्थ तस्कर काबू कर करीब एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य की 47 किलो डोडा पोस्त बरामद की है। इस खेप को तस्कर महाराष्ट्र से खरीद कर लाए थे। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कटिबद्ध थाना तितरम प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल जयभगवान, एचसी सुरेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह की टीम रात के समय गश्त दौरान तितरम मोड़ के पास मौजूद थे।

इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा टी प्वाइंट शेरू खेड़ी रकबा तितरम पर नाकेबंदी की गई। जहां जींद की तरफ से आये एक ट्रक नंबर पीबी-23 के 1912 को पुलिस द्वारा रुकने का संकेत किया गया। लेकिन चालक व परिचालक द्वारा एकदम ट्रक को रोक कर नीचे उतरकर फरार होने की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों की पहचान जस्सा निवासी पहाड़पुर सीवन व महलू राम निवासी डेरा सुल्तानिया गुहला के रूप में हुई, नियमानुसार कार्रवाई दौरान मौका पर पहुंचे डीएसपी तरुण सैनी के समक्ष जब ट्रक की तलाशी ली गई। तो ट्रक की बाडी में प्लास्टिक के बंडलों के ऊपर तीन कट्टे मिले। जिनमें से 23 किलो 100 ग्राम व दूसरे कट्टे में 9 किलो 100 ग्राम व तीसरे कट्टे में 14 किलो 800 ग्राम वजनी करीब 1 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की 47 किलो डोडा पोस्त बरामद हुई। थाना तितरम में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे थाना तितरम पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार द्वारा एनडीपीए एक्ट की विभिन्न धाराओं अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही ट्रक कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed