फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। जींद पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व गिरफ्तार 2 अन्य आरोपियों को कलायत पुलिस ने जींद पुलिस कर्मचारी का जबरन छीना गया पर्स समेत एटीएम कार्ड, आई कार्ड, डीएल, 100 रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त ईंटें बरामद कर की जा चुकी हैं।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 5 अगस्त 2008 को थाना अलेवा में दर्ज हत्या के एक मामले में जींद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी राममेहर निवासी संडील हाल निवासी लिलानी जिला करनाल द्वारा पूछताछ दौरान बालू निवासी विकास उर्फ संजीव के वारदात में लिप्त होना कबूला गया। इसके बाद जींद पुलिस की टीम दिन करीब 3 बजे गांव बालू में आरोपी संजीव उर्फ विकाश के मकान पर पहुंची। उस दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर चार कर्मचारियों को घायल कर दिया। पुलिस ने कृष्ण व बलवान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि कलायत पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपी सुल्तान व रणधीर दोनों निवासी कलायत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि वारदात में लिप्त किसी भी आरोपी को किसी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा, तथा परंतु किसी निर्दोष को घबराने की कतई जरूरत नहीं है। काबिले जिक्र है कि घटना के दौरान जींद पुलिस कर्मचारियों द्वारा सजगता व बुद्धिमता का परिचय देते हुए वारदात की वीडियो रिकार्डिंग कर ली गई थी। वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की कलायत पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed