{"_id":"5970f2c74f1c1b14238b45c8","slug":"121500574407-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला के हाथ से सोने का कड़ा किया चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला के हाथ से सोने का कड़ा किया चोरी
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर महिला के सोने का कड़ा उड़ाया
कैथल। लिफ्ट देकर महिला के सोने का कड़ा चोरी करने का मामला सामने आया है। ढांड पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं व एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गांव कारसा डोड निवासी तारो देवी ने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 11 बजे ढांड के बस स्टैंड पर आकर उतरी। वहां एक कार में दो महिलाएं बैठी थी। उन्होंने बहला-फुसलाकर उसे कार में बैठा लिया और ढांड के एक होटल के पास उतार दिया। उसने देखा तो उसके हाथ से सोने का कड़ा लापता था। उस समय उसका बेटा हिमाचल गया हुआ था, जिस कारण वह पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। वह अपने बेटे के साथ पुलिस स्टेशन आई है। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि कार सवार महिलाओं को काबू कर उनके कब्जे से उसका सोने का कड़ा दिलवाया जाए। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।