फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नकली सोना देने के मामले में अदालत ने स्वीकारी सशर्त अग्रिम जमानत याचिका

नकली सोना देने के मामले में अदालत ने स्वीकारी सशर्त अग्रिम जमानत याचिका

Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नकली सोना देने के मामले में अदालत ने स्वीकारी सशर्त अग्रिम जमानत याचिका
नकली सोना देने के मामले में अदालत ने स्वीकारी सशर्त अग्रिम जमानत याचिका
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त सेशन जज हुक्म सिंह की अदालत ने जितेंद्र निवासी पाई की आपराधिक केस संख्या 243 में सशर्त अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। थाना शहर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 243 आईपीसी की धारा 406/420/392/506 तथा एससीएसटी उत्पीड़न निरोधक कानून के तहत दर्ज की गई थी जिसमें आरोप थे कि 10 अप्रैल को पीड़ित ने आरोपी व उसके सहयोगी को 10 लाख रुपये सस्ता सोना लेने के लिए दिए परंतु उसे नकली सोना दे दिया। इसके साथ ही तेजधार हथियार के बल पर आरोपी व उसके सहयोगी ने उससे 17 लाख रुपये छीन लिए। सुनवाई के दौरान पीड़ित राजेश स्वयं उपस्थित हुआ और किसी प्रकार की शिकायत मौजूदा आरोपी जितेंद्र के खिलाफ करने से इंकार किया। कोर्ट ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इसे जमानत के लिए फिट केस पाया और आरोपी को निर्देश दिए कि वह जब भी आईओ बुलाए जांच में शामिल होने, बिना अनुमति विदेश न जाने तथा गवाहों व साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने के लिए बाध्य रहेगा तथा गिरफ्तारी की सूरत में आईओ उसे एक लाख रुपये व एक जमानती जो भी आईओ की संतुष्टि हो, पर रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed