फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   संशोधित --- सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर को रिश्वत मांगते किया गिरफ्तार

संशोधित --- सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर को रिश्वत मांगते किया गिरफ्तार

Thu, 01 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
संशोधित --- सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर को रिश्वत मांगते किया गिरफ्तार
सीबीआई की टीम ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर को रिश्वत मांगते किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बैंक में ही ठेके पर लगे एक व्यक्ति से इंसेंटिव की राशि की एवज में मांग रहे थे 40 हजार रुपये
पंचकूला कोर्ट में पेश किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीबीआई की टीम ने कैथल ढांड रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के मैनेजर को बैंक में ही ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी को इंसेंटिव देने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आईडीबीआई बैंक में ठेके पर कार्यरत गांव बात्ता निवासी कर्मचारी जसबीर सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि बैंक के अधिकारी उसे उसका इंसेंटिव देने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। बैंक में बड़ा खाता खुलवाए जाने पर उसके खाते में इंसेंटिव आया था। जिसमें से अधिकारी 40 हजार रुपये की राशि देने की मांग कर रहे थे। यह राशि ना देने पर वे उसे बैंक से बाहर निकालने की धमकी दे रहे थे। जिस पर उसने सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई की टीम ने 27 फरवरी मंगलवार की शाम बैंक के बाहर तय योजना के तहत तैयारी कर उक्त कर्मचारी व बैंक अधिकारी की बातचीत को कैमरे में रिकॉर्ड किया। जिसमें स्पष्ट पता चला कि बैंक का मैनेजर 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। बाद में मंगलवार शाम मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मैनेजर को पंचकूला सीबीआई कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीबीआई के एसपी रामगोपाल (चंडीगढ़) ने बताया कि कैथल आईडीबीआई बैंक के अधिकारी को 40 हजार रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पीएनबी घोटाले के बीच बैंक में रेड चर्चा का विषय : नेशनल लेवल पर जिस तरह से पीएनबी घोटाला आजकल सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में बैंक में सीबीआई की बड़ी रेड चर्चा का विषय बनी हुई है। कई दूसरे बैंकों के कर्मचारी भी दिन भर जानकारी जुटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed