फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाहरवीं में पढने वाली छात्रा से छेड़छाड़

बाहरवीं में पढने वाली छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाहरवीं में पढने वाली छात्रा से छेड़छाड़
स्कूटी की चाबी छीनी और कहा- हमारे साथ गलत काम करो वर्ना...
विज्ञापन

बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़, चार के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत के गांव में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि 24 जुलाई को वह एक गांव में जा रही थी। वहां रास्ते में उसको उसके भाई का दोस्त मिला। उसने उसके भाई के बारे में पूछा। तभी वहां पर एक लड़का आया और उससे पूछने लगा कि क्या कर रहे हो। कुछ समय बाद तीन लड़के और आ गए। उन्होंने उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और थप्पड़ मारकर एक कमरे में ले गए। लड़के बोले कि हमारे साथ गलत काम कर वरना तुम्हारी फोटो खींच कर अखबार व नेट पर डाल देंगे। उसने मना कर दिया तो उन्होंने उसकी फोटो खींच ली। युवकों ने उसके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आया और उसने आवाज लगाई। जिसे सुनकर वे बाहर आ गए। उस व्यक्ति ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाया और स्कूटी की चाबी वापस दिलवाई। लड़की ने बताया कि उन चारों लड़कों को वह नहीं जानती। लड़की ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। एएसआई शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed