फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ट्यूशन पढ़ाते समय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

ट्यूशन पढ़ाते समय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाते समय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
ट्यूशन पढ़ाते समय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नाबालिग लड़की को ट्यूशन पढ़ाते समय धमकी देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीआईए-टू ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कुरुक्षेत्र से काबू किया गया है। पीड़िता इस मामले में गर्भवती हो गई थी। उसके भ्रूण का डीएनए लेकर जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी को शरण देने वाले 2 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कॉलोनी की महिला की शिकायत पर थाना महिला पुलिस में 21 जून को दर्ज मामले के अनुसार आरोपी धर्मवीर वैध उसकी नाबालिग पुत्री को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कभी उनके घर आ जाता था। कभी लड़की को अपने घर ले जाता। मई 2017 के दौरान जब नाबालिग के परिजन घर से किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे तो आरोपी ट्यूशन पढ़ाने उनके घर आया, जहां पर उसने धमकी देते हुए दुराचार किया। आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मरवा देगा। लड़की ने डर से परिजनों को कुछ नहीं बताया तो आरोपी डरा धमका कर नाबालिग के साथ दुराचार को अंजाम देता रहा। एक दिन लड़की की तबीयत खराब होने के बाद लड़की ने पूरी घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी धर्मवीर को शरण देने के आरोप में गुमथला गढू निवासी जोगीराम व मंदीप पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर मनीश कुमार ने गुमथला गढू जिला कुरुक्षेत्र से आरोपी धर्मवीर वैध को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने लगाया था धर्म परिवर्तन का आरोप
हिंदू संगठनों ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन करवाने का भी आरोप लगाया था। कॉलोनी में वह धर्म परिवर्तन की आड़ में ऐसा करता था। जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिए थे। साथ ही मामले में पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर आरोपी जल्द काबू नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed