{"_id":"593e99391126f47b5a8b457c","slug":"11497274681-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती की दुकान से पैसों से भरी लोहे की तिजौरी चोरी करने के मामले में दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती की दुकान से पैसों से भरी लोहे की तिजौरी चोरी करने के मामले में दो काबू
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती की दुकान से तिजोरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
अमरउजाला ब्यूरो
कैथल। दिन-दहाड़े आढ़ती की दुकान से पैसों से भरी लोहे की तिजोरी चोरी करने के मामले में पूंडरी पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 16,700 रुपये नकदी व पैसों से खरीदे गए दो महंगे मोबाइल फोन व टूटी हुई तिजोरी बरामद कर ली गई।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि गांव मूंदडी निवासी जयप्रकाश की पुरानी अनाज मंडी पूंडरी में आढ़त की दुकान है। 10 जून को वह अपने निजी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। मुनीम अमित निवासी सांच भी अपने घर रह गया। अगली सुबह उसे दुकान का दरवाजा खुला मिला और दुकान में रखी अलमारी का भी कुंडा टूटा मिला। जिसके अंदर रखी लोहे तिजोरी लापता मिली। पूछताछ में पता चला कि 10 जून की दोपहर बाद जब मंडी के अधिकांश आढ़ती एक धामक प्रोग्राम में व्यस्त थे तो दो युवक करीब 4 बजे दुकान व अलमारी का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए। एसपी ने बताया कि चौकी पूंडरी प्रभारी एसआई केहर सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, मनोज कुमार व एएसआई ईश्वर सिंह की टीम द्वारा मामले की जांच कर आरोपी पंकज व दीपक उर्फ दीपू निवासी सांच को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने स्टेडियम फतेहपुर के नजदीक वीरान जगह पर तिजोरी तोड़ कर नकदी निकाली थी।