फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी का आरोपी काबू

साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी का आरोपी काबू

Thu, 16 May 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
साइप्रस भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी का आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने साइप्रस भेज नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 8.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकमर ने बताया कि गांव सौंगल निवासी सुमित व उसके चाचा का लड़का अमित विदेश जाकर कोई काम-धंधा करना चाहते थे, जिनकी मुलाकात एक जालसाज गिरोह के 3 सदस्यों से हुई। जिन्होंने दोनों को साइप्रस भेजकर सैटल करवाने की एवज में 8 लाख 50 हजार रुपये मांगे। 24 जनवरी 2017 को आरोपी गांव सौंगल आकर 6 लाख रुपये तथा उनके पासपोर्ट व अन्य कागजात अपने साथ ले गए, जिन्होंने कुछ दिन बाद बताया कि आपका काम हो गया, शेष 2.5 लाख रुपये लेकर 3 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचो। वहां पहुंचने पर आरोपियों द्वारा शेष नकदी लेने के बाद उन्हें पासपोर्ट साइप्रस जाने की एयर टिकट, ऑफर लेटर व पासपोर्ट सौंपकर चले गए। एयरपोर्ट के अंदर जाने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनको सौंपी गई टिकट फर्जी थी। बाद में आरोपी पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना राजौंद में दर्ज मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार द्वारा करते हुए करीब 33 वर्षीय आरोपी रविंद्र निवासी जुआं जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा इस मध्य 3 लाख 36 हजार रुपये नकदी लौटाई जा चुकी थी तथा आरोपी रविंद्र के कब्जे से 2 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई। वारदात में लिप्त 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed