फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भांडाफोड़

मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भांडाफोड़
मोबाइल छीनने वालेे गिरोह का भांडाफोड़
विज्ञापन

एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल व 7 मोबाइल फोन बरामद किए
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को काबू किया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल व 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक ओर युवक की पहचान कर ली गई है, उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस को मोबाइल छीनने वाले गिरोह पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया था। जिस पर सीआईए-1 प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एसआई जगबीर सिंह व हेड कांस्टेबल तरसेम की टीम द्वारा शाम के समय प्यौदा रोड कैथल पर दबिश देते हुए गांव सुदकैन खुर्द निवासी सोनु को गिरफ्तार किया। जो अपने चाचा के पास प्यौदा रोड कैथल रह रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ में के बाद उसके प्यौदा रोड स्थित मकान से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल व झपटमारी करते हुए छीने गए 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी ने कुबूल किया कि यह मोटरसाइकिल उसने नवंबर माह दौरान हनुमान वाटिका से चुराई थी। पूछताछ में 4 मोबाइल छीनने की वारदातों से पर्दाफाश हुआ। जिसमें शक्ति नगर निवासी विनोद कुमार से 13 दिसंबर शाम को चंदाना गेट बर्फ फैक्टरी के पास, जीटीबी कालोनी निवासी अनूप कुमार से सद्भावना अस्पताल गेट के सामने निकट, कमल कालोनी कैथल निवासी युवती मीनू 17 दिसंबर की शाम को कॉलेज के निकट व कलोई खास जिला रोहतक निवासी अमित से 20 दिसंबर को पद्मा सिटी मॉल के निकट से छीने गए मोबाइल के मामले सुलझा लिए गए हैं। उक्त चारों मोबाइल फोन बरामद करने के साथ-साथ 3 अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ चोरीशुदा बाइक की नंबर प्लेट उतार कर अधिकांश वारदातों को अंजाम देता है। वह सब्जी बेचने की आड़ में यह गिरोह चला रहा था। उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed