फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव कवारतन में बिजली कर्मचारियों पर हमला

गांव कवारतन में बिजली कर्मचारियों पर हमला

Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव कवारतन में बिजली कर्मचारियों पर हमला
बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर केस
विज्ञापन

कैथल। गांव कवारतन में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गांव के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकातयकर्ता गुरदीप सिंह व सतबीर सिंह लाइनमैन ने बताया कि गांव कवारतन में बिजली बिलों की जांच कर रहे थे। जब वे हरी सिंह पुत्र रामसरुप के घर पहुंचे तो वहां पर बिजली कि अवैध तार लगी हुई थी। उन्होंने वह तार उतार ली तो उसी समय हरी सिंह, मेहर सिंह, उनकी धर्म पत्नियां, दया राम, गजा राम, राजेंद्र व दर्शन ने अचानक उनके ऊपर ईंटों से हमला कर दिया। कर्मचारियों के कपड़े फाड़ दिए व सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने ड्राईवर पर भी हमला किया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed