{"_id":"5963cc4c4f1c1b02668b4682","slug":"111499712588-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंडरी के गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूंडरी के गांव में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
कैथल। पूंडरी के गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पूंडरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 9 जुलाई को दीपक उर्फ सत्ता उसकी आठ वर्षीय बेटी को 10 रुपये और खाने की चीज का लालच देकर बहला फुसलाकर एक जलघर में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। कुछ समय के बाद उसकी बेटी रोती हुई घर आई। घर आने के बाद उसकी बेटी ने पूरी बात उसको बताई। पूंडरी थाना के एसएचओ सत्यवान ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला थाना की एएसआई कुलदीप कौर को सौंप दी। जल्द ही पुलिस आरोपी को काबू कर लेगी।