फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार की मौत के मामले में पुलिस ने किया अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
अज्ञात ट्रक चालक और जाम लगाने वालों पर केस
विज्ञापन

-खनौरी रोड बाईपास चौक पर दुकानदार को ट्रक से कुचलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खनौरी रोड बाईपास चौक पर एक ट्रक चालक द्वारा दुकानदार को कुचले जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं ट्रक चालक को भगाने का जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया था, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि जाम लगाने के आरोप में मृतक दुकानदार के पक्ष के लोगों पर ही केस दर्ज कर लिया गया।
खनौरी रोड बाईपास पर दुकानदार की मौत के बाद लोगों ने रात को जाम लगा दिया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस कर्मचारियों ने ट्रक चालक को जाने दिया गया। वहीं मांगने पर पानी भी नहीं दिया। एसएचओ अशोक कुमार ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया था। सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात करियाना की दुकान करने वाले ओमप्रकाश की सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए गए थे, उस मामले की जांच की जा रही है। कोई भी व्यक्ति अब यह बताने को तैयार नहीं है कि किसी ने ट्रक चालक को देखा था या नहीं। दूसरा जिस पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया जा रहा है, वह खाना खाने के लिए गया हुआ था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर पुलिस ने देर रात हादसे के बाद सड़क पर जाम लगाने के मामले में 20 से 25 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद कुछ युवकों ने सडक़ को जाम कर दिया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed