फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान

दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान

Tue, 13 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, नकदी व अन्य सामान
दो घरों से चोरों ने उड़ाए लाखों का माल
विज्ञापन

कैथल। सिंचाई विभाग के एसडीओ के घर से चोर हजारों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी लेखाराम ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। सोमवार सुबह साढे नौ बजे वह अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए घर पर ताला लगाकर करनाल चला गया। शाम चार बजे जब वापस आए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। जब अंदर जाकर देखा तो सीड़ियों के साथ लगते गेट का ताला टूटा मिला। ताला तोड़कर किसी ने कमरे में रखी अलमारी से नकदी, गहने व मोबाइल चोरी कर लिया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

दूसरे मामले में मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। प्रताप गेट कैथल निवासी राजकुमार ने बताया कि नौ जून को सुबह नौ बजे वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार गया था। दो दिन बाद वापस आया तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखी अलमारियों के दरवाजे खुले पड़े थे। जिसमें से एक सोने की चैन, दो बाली, दो अंगूठी, कान की दो सोने की चैन, एक किलो चांदी व 55 हजार रुपये नकदी चोरी हुए मिले। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये थी। शहर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed