{"_id":"5cb37c0dbdec2213f22d385b","slug":"101555266573-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता सोना दिलवाने का लालच दिया और चाचा-भतीजे से ठगे 39.50 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ता सोना दिलवाने का लालच दिया और चाचा-भतीजे से ठगे 39.50 लाख रुपये
विज्ञापन
कैथल। सोने में कमाई का लालच देकर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। इस बार 6 लोगों पर 39 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ठगी के शिकार हुए कुरुक्षेत्र जिले के गांव घराड़सी निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह और उसका भतीजा अनिल लाखों रुपये की ठगी का शिकार हुए हैं। कैथल निवासी सुभाष का उसके गांव में महेंद्र के घर आना जाना था। जिससे उसकी जान पहचान हो गई। सुभाष ने कहा कि वह सोने का काम करता है। जो सस्ता सोना लेकर मंहगा बेचता है। अगर वह पैसा लगाए तो उसको भी सस्ता सोना दिलवा देगा। वह उसकी बातों में आ गया और अपने खाते से उसके खाते में 21 नवंबर 2017 को 2 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद 1 जनवरी 2018 को 16 लाख रुपये अपने खाते से निकलवाकर सुभाष व उसकी पत्नी प्रवीन को कैथल बस अड्डे पर दिए। सुभाष ने कहा कि जल्द ही आपको सोना मिल जाएगा। इसी तरह उसका भतीजे अनिल ने भी सुभाष की बातों में आकर 8 फरवरी 2018 को 16 लाख रुपये सुभाष व उसकी पत्नी प्रवीन को दे दिए। उसको भी आरोपियों ने सस्ता सोने का लालच दिया। सुभाष व उसकी पत्नी ने कहा की जल्द ही सोने का इंतजाम हो जाएगा। इसके बाद और अधिक सस्ता सोना मिलने का लालच देकर 6 मार्च 2018 को 5 लाख रुपये ओर आरोपियों ने अपने खाते में जमा करवा लिए। लेकिन न ही सोना दिया और न पैसे वापस दिए। पैसे मांगने पर कहते हैं कि सोनू ढांडा की वजह से काम बंद हो गया है, जल्द ही आपके पैसे दे देंगे। अब जब इनसे अपने पैसे मांगते हैं तो झूठे केसों में फंसाने की धमकियां देते हैं।
सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुभाष, पत्नी प्रवीन, गुली व संदीप उर्फ चट्टा व गुरुदेव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।