{"_id":"5c44b388bdec2208b000ebda","slug":"101548006280-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार पर किया ईंट-पत्थरों से हमला, फिर फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कार पर किया ईंट-पत्थरों से हमला, फिर फायरिंग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कार पर किया ईंट-पत्थरों से हमला, फिर फायरिंग की, कार में सवार युवक को पेट में लगी गोली, पीजीआई रेफर किया
पुलिस ने दो दिन बाद किया घटना के संबंध में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। एक गाड़ी पर दर्जन भर युवकों ने पहले ईंट-पत्थर बरसाए। इसके बाद फायरिंग कर दी, जो गाड़ी में सवार एक युवक के पेट में लगी। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने दो दिन बाद मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कलायत के वार्ड 11 निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह कलायत निवासी अपने दोस्त सतबीर व अशोक के साथ किसी काम से कैथल आया था। यहां से शाम 7.20 बजे जब वे तीनों रामगढ़ मोड़ के पास पहुंचे तो वहां काफी लड़के खड़े थे। उन युवकों ने उनकी गाड़ी देखते ही गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। डर के मारे वे गाड़ी को सजूमा रोड पर लेकर चले गए। जहां इन युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और आरोपियों ने उन्हें नीचे उतारते हुए लाठी-डंडे व गंड़ासी से हमला कर दिया। उन तीनों ने हमलावर प्रवीन उर्फ बिन्नी निवासी कलायत, राजू निवासी बात्ता, सोनू उर्फ बाऊ निवासी मटौर व अंकित उर्फ बांदर निवासी मटौर को पहचान लिया। ये सभी आरोपी अपने हाथों में लाठी, गंड़ासी व पिस्तौल भी लिए हुए थे। उन्होंने उन पर फायर भी किए। बाद में सभी हमलावर उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद जब सतबीर को संभाला तो पता चला कि उसके पेट में गोली लगी हुई है। बाद में उन्होंने सतबीर को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अब दो दिन बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुनील ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।