फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crime, Youth Caught, Kaithal Police, Kaithal

रात भर दुकानदारों को घुमाया, सुबह साढ़े पांच बजे एक प्लाट में छिपे मिले नाबालिग चोर

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गुहला-चीका।
ब्यूरो/अमर उजाला गुहला-चीका। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crime, Youth Caught, Kaithal Police, Kaithal
क्राइम
तीन किशोरों ने सोमवार रात करीब 50 से ज्यादा दुकानदारों को रात भर छकाया। कभी एक छत तो कभी दूसरी छत पर दुकानदार रात भर खाक छानते रहे। आखिरकार सुबह साढ़े पांच बजे तीन किशोर काबू में आए। पूछने पर तीनों ने कहा कि वे नशे के लिए चोरियां करते हैं। जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। लोगों ने क्षेत्र में नशाखोरी पर लगाम लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार छोटी मंडी के नाम से जानी जाने वाली चीका की मेन मार्केट की एक दुकान की छत से गली में गश्त कर रहे चौकीदार ने दरवाजा तोड़े जाने की हलकी सी आवाज सुनी। इसके बाद कुछ समय शांति के बाद फिर से आहट सुनाई देने पर चौकीदार ने शोर मचा दिया। जिस पर उसके ऊपर ईंटों से बरसात हो उठी। उसने किसी तरह से बचते हुए दुकानदारों को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में एक दुकानदार का लड़का अपने दो तीन साथियों के साथ आ गया। आते ही उसने बाजार के अन्य दुकानदारों को फोन घुमाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पचास से ज्यादा दुकानदार मौके पर जमा हो गए। जिस दुकान में चोर घुसने का शक था उसका शटर खोला गया। कई सारे लोग दुकान की छत पर पहुंचे तो देखा दरवाजा तोड़े जाने की कोशिशें हुई थी।
विज्ञापन


लोगों ने पास की दूसरी छत पर निगाह दौड़ाई तो वहां एक साया सा नजर आया। दुकानदारों ने ललकार लगाई तो दो और साथ दूसरी छतों पर चढ़ते उतरते नजर आए।
छोटी मंडी में मनियारी की दुकान चलाने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को चोरों को पकड़ने के लिए दुकानदार कभी इस छत तो कभी उस छत को टटोलते रहे लेकिन चोर उनके पहुंचने से पहले ही अगली छत पर पहुंच जाते। राजेंद्र ने बताया कि सुबह के चार बज गए लेकिन चोर दुकानदारों के हाथ नहीं आए। थक हारकर दुकानदार अपने अपने घर लौट गए लेकिन एक दो लोग रह गए। उन्होंने ही तकरीबन साढ़े पांच बजे दुकानदारों को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने जब तीन किशोरों को सुनार के प्लाट से काबू किया तो सभी हैरान रह गए। क्योंकि इस मंडी के व प्लाट के बीच एक 6-7 फुट की गली है। जिसे पार करने को लेकर दुकानदार हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकारी वारदात
पकड़े गए तीनों किशोरों ने माना कि उन्होंने पिछले महीने पास की एक रील-बटनों की दुकान से नोटों के हार व नए नोटों की गड्डियां चुराई थीं। इसके अलावा एक मनियारी की दुकान का गल्ला तोड़ने व पुरानी सब्जी मंडी की एक दुकान के बाहर पड़े चार पुराने साइकिल चुराने की बात उन्होंने मानी। उन्होंने यह भी बताया कि यह चोरियां वे नशे पत्ते का जुगाड़ करने के लिए करते हैं। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed