{"_id":"5d6423138ebc3e93c52edd22","slug":"crime-two-arrested-kaithal-news-rtk514094612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाले दो आरोपी काबू, नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर नकदी हड़पने वाले दो आरोपी काबू, नकदी बरामद
विज्ञापन
16-कैथल। जालसाजी पुर्वक एटीएम कार्ड बदलकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Kaithal
सीआईए-वन पुलिस ने रविवार शाम के समय गुहला रोड पिहोवा ड्रेन के पुल पर एक जालसाज रैकेट के दो आरोपी पकड़ लिए। इनका गिरोह एटीएम कक्ष में नकदी निकाल रहे व्यक्तियों के एटीएम कार्ड के पासवर्ड की पहचान करके व कार्ड बदलकर नकदी हड़पने का धंधा करता था।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से हड़पी गई सात हजार रुपये नकदी बरामद करने के अतिरिक्त रैकेट के तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों द्वारा पूंडरी क्षेत्र में जेबतराशी व एटीएम बदल कर ठगी करने की दो अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूला गया है। आरोपी सोमवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
सीआईए-प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि 19 जनवरी को गांव बालू निवासी एक लड़की बालभवन के पास पीएनबी के एटीएम से पैसे निकाल रही थी। वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक ने मदद के बहाने धोखाधड़ी पूर्वक युवती का एटीएम कार्ड बदल लिया। युवती को अपने साथ हुई ठगी का पता उस समय चला जब 20 जनवरी की रात व 21 जनवरी की सुबह उसके अकाउंट से छह ट्रांजेक्शन के दौरान 46 हजार रुपये नकदी निकाल कर एकाउंट साफ कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर 22 जनवरी को थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआईए-वन पुलिस को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर अनूप कुमार की अगुवाई में एएसआई अंग्रेज सिंह, एचसी जसबीर सिंह, एचसी धर्मसिंह व सिपाही करनैल सिंह की टीम ने मोरथली पिहोवा निवासी 28 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह व संजीव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि उनका पांच सदस्यीय चीटिंग रैकेट है, जिसके सरगना के कहे अनुसार वे दोनों वारदात के समय एटीएम कक्ष के बाहर आसपास नजर रखते हैं। इसके एवज में उनको प्रत्येक सफल वारदात में लगभग पांच से सात हजार रुपये दिए जाते थे। गिरोह के सदस्य इस दौरान एटीएम कक्ष में होते है, जो अपने शिकार द्वारा पैसे निकालते समय प्रयुक्त की जाने वाले एटीएम कोड को भांपने में पारंगत हैं। इस दौरान वे उपभोक्ता द्वारा मांग किए बगैर भी मदद देने के विभिन्न प्रकार के बहानों की मार्फत एटीएम कार्ड बदलने के बाद फरार हो जाते हैं। उपरोक्त मामले में आरोपियों द्वारा पिहोवा से नकदी निकलवाई गई थी, जांच के दौरान पुलिस द्वारा एटीएम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त कर ली गई थी।
विज्ञापन
चोरी व धोखाधड़ी के दो मामले कबूले : नंगल पंजाब में शादीशुदा बरसाना निवासी युवती भाई से मिलने गांव बरसाना आई हुई थी। 16 दिसंबर 2018 को दोनों बहन-भाई जब पूंडरी में एटीएम से पैसे निकालने के लिए कक्ष में घुसे तो उनके पीछे गए युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। शाम के समय बरसाना निवासी व्यक्ति से उसके बहनोई ने जब 46 हजार रुपये निकलवाने की पुष्टि करनी चाही, तो सभी को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। दोनों आरोपियों द्वारा उक्त वारदात को अंजाम देने के अतिरिक्त 16 मई 2019 की दोपहर पूंडरी बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की जेबतराशी करते हुए 7500 रुपये चुराना कबूला गया। खेतीबाड़ी का काम करने वाला गांव खांडा जिला जींद निवासी वरिष्ठ नागरिक रामदिया गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस घर जा रहा था, कि पूंडरी बस स्टैंड पर उसकी जेब कट गई। उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा न्यायालय की मार्फत प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाया जाएगा।
एटीएम कक्ष में बरतें सावधानी : एसपी विरेंद्र विज ने बैंक मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि एटीएम पर नाइट विजन हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व खराब कैमरों को तुरंत ठीक करवाया जाए। आम नागरिक अथवा बैंक के सुरक्षा गार्ड को एटीएम के आसपास संदिग्ध व्यक्ति बार-बार नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।