फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, thief, shop

दुकान में लगाई सेंध, हजारो का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime, thief, shop
चोरों ने यहां एक दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं, एक बाइक चोरी कर ली। तीसरी वारदात में एक का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शुगर मिल कॉलोनी निवासी सोमबीर ने बताया कि वह शुगर मील के नजदीक करनाल रोड कैथल पर पांचाल विश्वकर्मा वुड वर्कस की दुकान चलाता है। 28 अक्तूबर की रात को उसने अपनी दुकान को रात को लगभग 9 बजे बंद किया था। जब लगभग सुबह 7 बजे अपनी दुकान पर आया तो उसे अपनी दुकान का ताला टुटा हुआ पाया व दुकान का शट्टर टूटा हुआ पाया गया जिसमें से चोर कटर, एंबर, ड्रिल, बिजली का रंदा, दो हथौड़ी व दो लोहे की बारी, ग्रेंडर व काफी अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कुलतारण निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह चिरंजीव कालोनी में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। जहां से चोर उसके भाई की मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दो युवकों ने मोबाइल झपटा
कैथल। क्वालिटी चौक से दो युवक एक व्यक्ति का मोबाइल झपट ले गए। पुलिस को दी शिकायत में जींद रोड स्थित मॉडल टाउन निवासी विकास ने बताया कि सन होटल नजदीक क्वालिटी चौक के पास किसी काम से अपने फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो लडक़े क्वालिटी चौक की तरफ से आए और मोबाइल झपट कर छीन कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed