फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

उधार दिए रुपये मांगे तो मारपीट व जातिसूचक शब्द कहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सेक्टर 20 में रह रहे एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी ने पुलिस में एक परिवार को दिए 15 लाख रुपये मांगने पर उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। अधिकारी ने कहा कि उसे रिटायरमेंट पर रुपये मिले थे। इसी बीच एक परिवार के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते थे और उनका आना-जाना था। अगस्त 2019 में हरीचरण मित्तल ने उससे 3 लाख रुपये उनकी मिल के व्यापार के लिए मांगे। उसने वे दे दिए। इसके बाद 4 लाख रुपये ओर मांगे। वह भी उसने उन्हें दे दिए। इसके बाद 8 लाख रुपये व्यापार व उनके बेटे के ईलाज के लिए मांगे, वह भी दे दिए। कई महीने बाद जब यह राशि वापिस नहीं की तो आरोपियों ने बार-बार मांगने पर उसे एक चैक दे दिया। जो बैंक में लगाया तो खाता बंद करवाए जाने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद वह जब उनसे रुपये मांगने गया तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में हरीचरण मित्तल, उसके पुत्र देवेंद्र मित्तल, राजेंद्र मित्तल व उसकी पत्नी महिमा मित्तल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed