फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

आंखों में स्प्रे करके सात तोले सोना लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime
चीका क्षेत्र में पंजाब सीमा के निकट एक किसान से आंखों में स्प्रे करके सात तोले सोना लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महमूदपुर निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले मुथुट फाईनेंस लिमिटेड कंपनी समाना से पत्नी मनदीप कौर के 7 तौले सोना गहने, जिसमें एक कड़ा, एक चैन, एक गले का हार, एक अंगूठी व दो कानों के झूमकों पर दो लाख तेरह हजार नौ सौ तिहेतर (213973) रुपये का गोल्ड लोन लिया हुआ था। शुक्रवार को वह अपने घर से लोन के रुपये लेकर मुथुट फाईनेंस समाना में करीब 10.30 पर भरकर अपना 7 तोले सोना लेकर मोटर साईकिल पर गोविंदनगर, अजीमगढ़ होकर अपने गांव महमुदपुर आ रहा था। जब वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी पर था तो उसके पीछे से एक मोटर साईकिल पर तीन अज्ञात लड़के आए। जिन्होंने मुंह पर मॉस्क लगाए हुए थे। उसे रुकने का इशारा किया। उसने बाइक रोक दी। इसी बीच एक लड़के ने अपने हाथ में ली हुई शीशी से मेरी आखों पर स्प्रे छिड़क दिया। जिससे उसकी आंखों में जलन हो गई। इसी बीच तीनों लड़के उसकी पेंट की जेब से पॉलीथीन लूटकर फरार हो गए। करीब एक दो मिनट बाद उसने आंखें कुछ साफ करके देखा तो लड़के व बाइक नहीं दिखी। इसके बाद उसने परिजनों व बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed