फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

शराब तस्करी करने वाला कंटेनर चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
शराब तस्करी मामले में पुलिस ने पिछले साल कंटेनर से बरामद हुई शराब के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को सात दिन की रिमांड पर लिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि 18-19 अगस्त 2021 की रात दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप मुख्य हाईवे पर नाकाबंदी करके पिहोवा की ओर से आए संदिग्ध ट्राला कंटेनर चालक को काबू किया गया था। कंटेनर चालक पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी को देखकर ट्राला को खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। जांच के दौरान ट्राला कंटेनर में 915 पेटियों से 10980 बोतल अंग्रेजी शराब और 85 पेटियों से 4080 पौवा अंग्रेजी शराब सहित 12 हजार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। जांच में पाया गया था कि आरोपी ने शराब का बिल न बनवाकर बेडशीट, गद्दे आदि के बिल तैयार करवाए थे। शराब सहित कंटेनर को कब्जे में लेकर सदर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब सालासर राजस्थान से कंटेनर चालक करीब 27 वर्षीय आरोपी लीलसर जिला बाड़मेर निवासी गंगाराम को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed