फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crackdown tightened against 28 unrecognized schools

Kaithal News: गैर मान्यता प्राप्त 28 स्कूलों के खिलाफ कसा शिकंजा

Mon, 01 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Crackdown tightened against 28 unrecognized schools
कैथल। शिक्षा विभाग अब जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त 28 स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। हालांकि उसको बंद करवाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे है, इनको शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही। अब इन स्कूलों को बंद करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें डीसी, एसपी और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करवाने की जिम्मेदारी अब इस कमेटी को सौंपी गई है। अब जल्द ही ये कमेटी इन स्कूलों पर एक्शन लेगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक गैर मान्यता वाले पांच स्कूल बंद किए जा चुके है।
विज्ञापन

ये है मामला
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेशभर में गैर मान्यता के स्कूलों पर निदेशालय की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले के 28 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से पांच स्कूल बंद हो चुके है। ये स्कूल गैर मान्यता के बाद भी अभिभावकों से शिक्षा के नाम पर अलग-अलग तरीके से मनमर्जी किताबों, वर्दी, खेल के सामान, आई-कार्ड, स्मार्ट क्लास, डायरी इत्यादि के नाम पर मोटी फीस वसूलते हैं। ये स्कूल किराये के अलावा ऐसे प्राइवेट परिसर में भी चलाए जा रहें है, जिनके पास फायर की एनओसी ही नहीं है। इनमें से अधिकतर स्कूल गांव व शहर की कॉलोनियों में चल रहे हैं। इन स्कूलों में कई ऐसे भी हैं, जिनमें सिर्फ 20 से 50 विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। इसके अलावा कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

-जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को बंद करवाया जाएगा। पांच स्कूल बंद किए जा चुके है। अब इनको बंद करवाने के लिए डीसी और एसपी की निगरानी में कमेटी बनाई गई है, जो जल्दी ही इन स्कूलों पर एक्शन लेगी।-डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से इन स्कूलों को बंद करने के निर्देश
1 . सरस्वती विद्या मंदिर, खेड़ी लाम्बा
2. शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लाम्बा
3. गीता विद्या मंदिर, कोलेखां
4. हरियाणा पब्लिक स्कूल , ढूंडवा
5. एसवीएम स्कूल, खरक पांडवा
6. गीता मॉडल स्कूल, वजीर नगर
7. ज्ञान दीप विद्या मंदिर, खेड़ी शेरखा
8. देवीलाल पब्लिक स्कूल, बालू
9. बाबा पब्लिक स्कूल, कैथल
10. शहीद उद्धम सिंह स्कूल, भुन्सला .
11. गीता निकेतन स्कूल, भुना
12. अनमोल दीप स्कूल, शादीपुर
13. स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल, क्योडक़
14. शिक्षा पब्लिक स्कूल, ग्योंग
15. सरस्वती पब्लिक स्कूल, कैथल
16. एसडी मॉडर्न स्कूल, बाता
17. गीतांजली पब्लिक स्कूल, करोड़ा
18. गीता मनोहर स्कूल, नंदकर्ण माजरा
19. सनातन धरम पब्लिक स्कूल, भाणा
20. हिमालय पब्लिक स्कूल, सेरधा
21.नेशनल मॉडल स्कूल, सीवन
22. सरस्वती मिडल स्कूल बढ़सिकरी
23. नवज्योति स्कूल, चुड़ माजरा
24.ग्रीन वे स्कूल, संगत पुरा
25. शहीद भगत सिंह स्कूल, बरटा
26. आदर्श पब्लिक स्कूल, बरटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed