फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Couple duped of Rs 88 lakh on pretext of sending them to America, family had given money by selling land

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती ने 88 लाख ठगे, जमीन बेचकर परिवार ने दिए थे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 88 lakh on pretext of sending them to America, family had given money by selling land
कैथल। गांव रसूलपुर निवासी अजय कुमार को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद निवासी आरोपी दंपती सोहन लाल व उसकी पत्नी मनजीत ने 88 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस राशि में से परिवार ने 13 कनाल 7 मरले जमीन बेचकर ठगों को 45 लाख रुपये दिए थे। दो महीने तक आरोपियों ने उसको अमेरिका बॉर्डर पार नहीं करवाया और डोंकरों के माध्यम से बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसे गैर तरीके से अमेरिका बॉर्डर पार करवाया। वहीं उन्हें अमेरिका की पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके परिवार वालों ने आरोपियों से अमेरिका पुलिस कैंप से बाहर निकलवाने के लिए कई बार गुहार लगाई और सहायता की मांग की लेकिन वहां भी आरोपियों ने उनके परिजनों से 16 लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकलवाया। 15 अगस्त 2025 को उसे भारत वापस भेज दिया गया। सीएम विंडो में दी गई शिकायत के आधार पर मामला पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में रिश्तेदारी से जुड़े दो लोग उनके घर आए थे और उन्होंने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया। आरोपियों ने उन्हें कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत अमेरिका भेज देंगे। उनकी बातों में आकर परिवार ने उनके दस्तावेज और पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये मांगे। कुछ दिन बाद उन्हें जयपुर एयरपोर्ट से दुबई भेजा गया। वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति मिला जिसने होटल में ठहराया और जल्द अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। वे करीब दो महीने तक दुबई में फंसे रहे और बाद में उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने मार्च 2024 में उन्हें कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने की योजना बताई गई। इसके बाद वह कनाडा पहुंचे लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण वहां से भी उन्हें वापस भारत भेज दिया गया।

अलग-अलग चरणों में मांगे गए लाखों रुपये
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने लैटिन के रास्ते अमेरिका भेजने की योजना बनाई और बीच में छोड़ने की धमकी देकर परिवार से 11 लाख रुपये और मांग लिए। परिवार ने डर के कारण अलग-अलग खातों में आरोपियों के कहे अनुसार रुपये जमा करवा दिए। आरोपियों ने उन्हें कई देशों और जंगलों के रास्ते मैक्सिको सीमा तक पहुंचाया, जहां पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान परिवार से तीन लाख, फिर 12 लाख और मांगे गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर परिवार से रुपये वसूल लिए गए। कुल 88 लाख रुपये आरोपियों ने अलग-अलग समय पर लिए। आरोपियों ने उन्हें न तो कानूनी तरीके से अमेरिका भेजा और न ही रुपये लौटाए गए। वापस आने पर उनके पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया जो अब तक अस्वस्थ हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके रुपये वापस दिलवाए जाएं।
- पुलिस ने आरोपी सोहन लाल व पत्नी मनजीत के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
- नरेंद्र कुमार एएसआई, जांच अधिकारी थाना ढांड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed