फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   counting in voting

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
counting in voting
counting in voting - फोटो : Kaithal
मतदान के बाद अब प्रशासन 24 को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतों की गणना होगी। आरकेएसडी कॉलेज में कैथल विधानसभा, आईजी कॉलेज में कलायत व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र व गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डीएवी कॉलेज गुहला के हाल में करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डा. प्रियंका सोनी ने चुनाव ऑब्जर्वर्स व अन्य अधिकारियों के साथ आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा कया। इसके बाद आईजी कॉलेज में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों का दौरा करके यहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की। साथ ही एसपी विरेंद्र विज के साथ कॉलेज के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इन सभी केंद्रों की 300 मीटर की परिधि में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा 500 मीटर की परिधि में हथियार आदि लेकर चलने पर तुरंत प्रभाव से दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला के डीएवी कालेज चीका में मतगणना होगी। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा पुलिस के साथ-साथ, सीआईएसएफ व आर्म्ड फोर्स के जवान ईवीएम की सुरक्षा में तैनात हैं। पहला घेरा सीआईएसएफ की सुरक्षा का है। जो स्ट्रांग रूम के अंदर है। उसके बाद आर्म्ड फोर्स के जवान का सुरक्षा घेरा है और तीसरा सुरक्षा घेरा हरियाणा पुलिस का है। 24 अक्तूबर को सुबह मतगणना का कार्य 8 बजे शुरू हो जाएगा। जिसके 14 राउंड होंगे। पहला रुझान 10 बजे तक आने की संभावना है। शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी रामकुमार वाल्मीकि व कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम बाजीगर की तरफ से उनके प्रतिनिधि महेश कुमार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने बाहर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed