{"_id":"5fa056748ebc3e9bfe29e0a7","slug":"cotton-sell-kaithal-news-knl49629762","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत अनाज मंडी में भारतीय कपास निगम ने की सरकारी खरीद की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत अनाज मंडी में भारतीय कपास निगम ने की सरकारी खरीद की शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन 300 क्विंटल कपास की एमएसपी पर खरीद
कलायत अनाज मंडी में भारतीय कपास निगम ने की सरकारी खरीद की शुरूआत
फोटो संख्या-25
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। अनाज मंडी में भारतीय कपास निगम द्वारा कपास की सरकारी खरीद का कार्य शुरू हो गया। पहले ही दिन निगम द्वारा 3 सौ क्विंटल कपास एमएसपी पर खरीदी गई है।
भाजपा नेता तुषार ढांडा, निगम के खरीद अधिकारी राकेश मीणा, मार्केट कमेटी सचिव सविता चौधरी, मोमन शर्मा, ओमप्रकाश, दर्शन लाल, पूर्व वाइस चेयरमैन राकेश कांसल, रामप्रवेश कांसल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। राकेश मीणा ने बताया कि निगम द्वारा कलायत मंडी में कपास की खरीद शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन निगम द्वारा 3 सौ क्विंटल एमएसपी पर खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि कपास की फाइबर लेंथ के अनुसार एमएसपी रखा गया है। 28 एमएम लंबाई के कपास के फाइबर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5725 व इससे कम के फाइबर के दाम 5665 रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती दौर में कलायत अनाज मंडी में 5725 रुपए के दाम पर ही कपास की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया की 8 से 12 प्रतिशत नमी की कपास की फसल एमएसपी पर खरीदी जाऐगी। निर्धारित नमी से अधिक होने पर रेट में कटौती का प्रावधान है। भाजपा नेता तुषार ढांडा ने कहा कि कलायत हलका के किसान को सरकारी खरीद का प्रावधान न होने के कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस खरीद के शुरू होने से हलका में निश्चित तौर से आने वाले समय में कपास उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
पहले किसान जयपाल बेलरखा व बलवान मांडी की कपास की फसल से खरीद की शुरूआत हुई। किसानों का मुंह मीठा करवा कर उन्हें गेटपास दिए गए। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद होने से निश्चित तौर पर कपास उत्पादक किसानों को भारी फायदा होगा तथा उन्हें पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य के दाम मिलेंगे। इस मौके पर जयप्रकाश मित्तल, राकेश कांसल, सुरेंद्र ढुंडवा, मदन कांसल, रामप्रवेश, डा. नवाब कौलेखां सहित अनेक व्यापारी व किसान मौजूद रहे।