{"_id":"5fa4455d8ebc3e9bb2207cd3","slug":"coronevirus-kaithal-news-knl499470149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, मूंदड़ी स्कूल का एक बच्चा आया पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, मूंदड़ी स्कूल का एक बच्चा आया पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक पखवाड़े से कोरोना का कहर कम होने के बाद फिर से बढ़ने लगा है। वीरवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गांव मूंदड़ी के स्कूल में एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्कूल की सोमवार तक छुट्टी कर दी गई है। वहीं 23 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3000 को पार कर गई है। डीसी सुजान सिंह यादव ने कोरोना को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश जारी किए।
जानकारी के अनुसार शाह अस्पताल में दाखिल एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। बलराज नगर निवासी इस व्यक्ति को दस दिन से बुखार था। खांसी के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी थी। उसे आक्सीजन पर भी रखा गया। लेकिन हृदय संबंधी परेशानी के कारण उसकी मौत हो गई।
इसी प्रकार से गांव मूंदड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा का एक विद्यार्थी पॉजिटिव पाया गया है। प्रिंसिपल रुपचंद ने कहा कि मंगलवार को सभी विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से एक बारहवीं कक्षा का छात्र पॉजिटिव आया है। वह मूंदड़ी का ही रहने वाला है। उसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। साथ ही सोमवार तक स्कूल बंद कर दिया गया है। एक बार फिर से बच्चों के सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वीरवार को मिले 23 पॉजिटिव- जिले में वीरवार को कोरोना के 23 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रोहेड़ा, माता गेट, शक्ति नगर, जनकपुरी कालोनी, राजोरी गार्डन, पूंडरी, मूंदड़ी विद्यालय, चीका, पुलिस स्टेशन चीका, सोलू माजरा, अंबेडकर कॉलेज कैथल, सेगा, मोती बाग कैथल, पूंडरी, पुलिस लाइन कैथल, चौशाला, राजौंद, सीवन में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कुल 3020 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। 44 की मौत हो चुकी है। वहीं 9 रिकवर हुए। इस समय डीसी सुजान सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कोरोना को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और बदले परिवेश में स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभाग कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्य करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क डालना करवाएं सुनिश्चित।
1. कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाया जाए
2. साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
3. आम जन भी कोरोना को हराने में अपना सहयोग देते रहें।
4. कोरोना की सैंपलिंग टीम विशेषकर उन क्षेत्रों में ज्यादा सैंपल लें जहां पर पॉजिटिव केस अधिक पाए गए हैं।
5. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस विभाग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं।
6. बदलते परिवेश में फॉगिंग करवाई जाए और पेयजल की भी निरंतर जांच की जाए।
7. अधिकारी कोविड केयर सेंटरों का निरंतर दौरा करते रहें। हॉम आइसोलेशन में जो लोग हैं, उन पर भी ध्यान दें।
8. डेंगू का खतरा बढ़ा है, इसलिए आमजन अपने घरों की छतों पर पानी नहीं खड़ा होने दें। इसके साथ-साथ पानी की टंकियों की सफाई भी करवाते रहें।
9. किसान भी पराली में आग नहीं लगाएं। ऐसा करने से वातावरण प्रदूषित होता है।