फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   coronavirus

जिले में कोरोना का अब तक का रिकार्ड टूटा, एक दिन में 95 मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
जिले में कोरोना संक्रमण का एक दिन में अब तक का सारा रिकॉर्ड टूट गया। एक दिन में शनिवार को 95 मामले सामने आए। जिसमें एक कंस्ट्रकशन कंपनी के जेई सहित 15 लोग शामिल हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 2000 को पार कर गया है। जिस कारण अब ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को हुई जांच में जिले में 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पूंडरी में एनएचएआई के प्रोजेक्ट में लगे एक निजी कंपनी के जेई सहित 15 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा छपरा में कार्यरत कैथल से एक प्रोफेसर, सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पढ़ा रहे एक अध्यापक, एचडीएफसी बैंक में कार्यरत कर्मचरी, एक लेक्चरर सहित कुल 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें कैथल, गुहला-चीका, सीवन, कलायत, राजौंद व पूंडरी क्षेत्र के गांवों व शहर से लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2081 पहुंच गई है। जिसमें शनिवार को 95 मामले सामने आए। इस समय 453 एक्टिव केस हैं। 1598 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 61 रिकवर हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सावधान रहें। इस समय ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोरोना के लिए कुल 129 टेस्ट किए गए। इनमें से 45 टेस्ट आर टीपीसीआर टेस्ट थे और 84 रेपिड एंटिजन टेस्ट किए गए। 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत गांव सौंगल व सेरधा में एक महिला सहित तीन व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जिसमें गांव सौंगल 23 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव सेरधा का 28 वर्षीय युवक व गांव नंदकरण माजरा का 40 वर्षीय व्यक्ति पाजिटिव मिला। एसएमओ डा. संदीप सिंहरोहा ने बताया कि 17 सितंबर को जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को आई। जिसमें गांव सौंगल के दो, सेरधा व नंदकरण माजरा का व्यक्ति पाजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed