फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

प्रथम चरण में 6 हजार 750 स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर्स का करवाया जाएगा कोविड-19 टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
corona
एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि कोविड-19 के दौरान फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के रूप कार्य करने वाले 6 हजार 750 स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर्स को प्रथम चरण में कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्य को समुचित ढंग से संपन्न करने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी कोई भी लापरवाही न बरतें। इसके बाद द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ चरण में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा, जिसकी पूरी प्लानिंग बनाई जाए। एडीसी सतबीर सिंह कुंडू लघु सचिवालय में प्रथम चरण के कोविड-19 टीकाकारण के लिए जिला टॉस्क फोर्स कमेटी की बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों व महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर्स को चयनित किया गया है, जिनकी कुल संख्या 6 हजार 750 है। इसके लिए 30 स्थानों को चयनित किया गया है तथा 29 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित किए गए 30 स्थानों के अंतर्गत कैथल के शहरी क्षेत्र में 6 स्थान, जिसमें कमेटी चौक स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, राजकीय हाई स्कूल अमरगढ़ गामड़ी, राजकीय मॉडल स्कूल देवीगढ़, जीपीएस शक्ति नगर, शाह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, सिग्नश मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं। गुहला में 5 स्थान निर्धारित गए हैं, जिनमें सीएचसी गुहला, पीएचसी भागल, पीएचसी कांगथली, जीएसएसएस खरकां, जीएसएसएस अरनौली शामिल हैं। सीवन में 3 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सीएचसी सीवन, पीएचसी पाड़ला, पीएचसी क्योड़क शामिल हैं। राजौंद में 4 स्थान, जिसमें राजौंद सीएची, पीएचसी किठाना, पीएचसी करोड़ा, जीएसएसएस जाखौली को निर्धारित किया गया है। पूंडरी में 4 स्थान, जिसमें पूंडरी सीएचसी, पीएचसी मुंदड़ी, पीएचसी हाबड़ी, जीएसएसएस पाई को निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कौल मेें सीएचसी कौल, पीएचसी ढांड, जीपीएस टीक, जीएसएसएस रसीना को शामिल किया गया है। कलायत में 4 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिसमें जीपीएस कलायत, पीएचसी देवबन, जीएसएसएस बाता, जीएसएस बालू स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस मौके पर डीएसपी कुलवंत सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. आरडी चावला, श्याम लाल, मन्नू बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed