फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

नगर परिषद चौक पर गोल गप्पे की रेहड़ी वाला आया कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 40 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव लोगों में एक व्यक्ति कमेटी चौक पर गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। जिस कारण संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा बैंक कर्मचारी, अध्यापक, जेल कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अमरगढ़ गामड़ी, रंगमहल, उरलाना, रामथली, जनकपुरी कालोनी, पदमा सिटी मॉल के निकट निवासी, अर्जुन नगर, जाखौली, माता गेट, ढंड, सीवन, सेक्टर 19, पीड़ल, अशोक गार्डन कालोनी, कैथल गेट पूंडरी से लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल मामले 2207 पहुंच गए हैं। जिसमें से 448 एक्टिव केस हैं। 1726 रिकवर हो चुके हैं।
सीवन में 8 लोग मिले पॉजिटिव
मंगलवार को सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। उनमें से 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग व डा. पारूल ने बताया कि 108 टेस्टों में से 78 आरटीपीसीआर किट द्वारा व 30 रेपिड एंटिजन द्वारा किए गए। 30 में से 8 कोरोना संक्रमित मिले व बाकी 78 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट 48 घंटे बाद आएगी। डा. बलविंद्र गर्ग व डा. पारूल ने बताया कि कोरोना मरीजों की सं या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, उसमें अधिकतर लोगों की ही लापरवाही भी एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed