फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona free district after one and a half year,

डेढ़ साल बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला, सोमवार को कोई भी एक्टिव केस नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Corona free district after one and a half year,
जिले में डेढ़ साल बाद कोरोना से पूरी तरह से मुक्ति मिली है। 4 अप्रैल 2020 को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। उस समय से शुरू हुआ सिलसिला कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में बढ़कर 11 हजार 236 तक पहुंच चुका है। वहीं, 346 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 211 पुरुष और 135 महिलाओं को कोरोना लील चुका है। अब जाकर कोरोना खत्म हुआ है और सोमवार को एकमात्र पॉजिटिव केस भी ठीक हो गया।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर सावधान जरूर रहें। नियमानुसार दो गज की दूरी का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं और हाथ लगातार धोते रहें। जिला कैथल कोरोना को हराने में सफल हुआ है और अब जिले में कोरोना से काई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। जिले में 11 हजार 236 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 890 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सोमवार को 11 हजार 131 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वे अपने निकट के केंद्र पर जाकर टीका लगवा लें। कुल 6 लाख 89 हजार 197 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 5 लाख 41 हजार 599 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 47 हजार 598 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी टीकों में कोविशील्ड 19120 तथा कोवॉक्सीन 10790 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed