{"_id":"68c9c0a005a2763c0304c271","slug":"cooperation-sought-for-mission-kaithal-news-c-18-1-knl1004-740445-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिशन के लिए मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिशन के लिए मांगा सहयोग
Wed, 17 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल के नेतृत्व में कौल गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सीईओ कैथल सुरेश रावीश, बीडीपीओ ढांड जगजीत सिंह, समाजसेवी नरेश आढ़ती, ग्राम सचिव संजय वालिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
अभियान की शुरुआत प्रेम नगर मोहल्ले से की गई। गलियों व सड़कों से गोबर और गंदगी हटाई गई, नालियों की सफाई की गई तथा दोनों ओर फैली घास को उखाड़ा गया। समाजसेवी नरेश आढ़ती ने बताया कि ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
कर्मबीर कौल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घरों से निकलने वाला कचरा पंचायत द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली व डस्टबिन में ही डालें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में 20 डस्टबिन लगाए गए हैं और भविष्य में सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर भी कूड़ेदान रखे जाएंगे। कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए सप्ताह में एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाना चाहिए। सीईओ सुरेश रावीश ने कहा कि ढांड से शुरू हुई इस कड़ी में अब कौल में भी अभियान को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।