फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   controversy in NIILM for diploma

डिग्री को लेकर एनआईआईएलएम में विवाद

Thu, 19 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 19 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
एनआईएलएलएम यूनिवर्सिटी में बुधवार को डिग्री को विद्यार्थियों ने जमकर रोष प्रकट किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि तीन साल से उनसे फीस ली जा रही है। अब बताया जा रहा है कि उनके कागजात पूरे नहीं है। उनका दाखिला नहीं है।
विज्ञापन


विद्यार्थी हरपाल, सौरभ, दीपक, मनीष व रोहित ने कहा कि वर्ष 2012 में एनआईएलएलएम यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला लिया था। वर्ष 2013 में उन्होंने 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट क्लीयर की ली गई। चार वर्षीय बीटेक के कोर्स में ऐसे 122 विद्यार्थी हैं। जिन्होंने कंपार्टमेंट क्लीयर कर ली है। अब उन्हें बताया जा रहा है कि उनका दाखिला रद्द किया जाएगा। इन सभी विद्यार्थियों को दिसंबर की परीक्षा में नहीं बैठने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि दाखिले के समय ऐसी कोई शर्त नहीं थी। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की लापरवाही के कारण 122 विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो जाएगा। इन विद्यार्थियों में बीएससी के विद्यार्थी भी शामिल हैं। यदि उनके कागजात पूरे नहीं हैं तो उन्हें पहले दाखिला ही क्यों दिया गया था। अब जब उनकी डिग्री पूरी होने वाली है, उन्हें बताया जा रहा है कि कागजातों में कमी है। जो उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोष प्रकट करने पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुरेश सचदेव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि  दो दिन में इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। किसी विद्यार्थी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से मीडिया का काम देख रहे अभिमन्यु साहनी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के कागजात पूरे नहीं हैं। उन्हें कागजात पूरे करने के लिए कहा गया है। ऐसे 18 बच्चे हैं। जिनके कागजात पूरे नहीं हैं। यहां कोई फर्जी डिग्री नहीं दी जाती। यहां से पास आउट बच्चे दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed