फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Continuous study gives success: Dahiya

निरंतर अध्ययन से मिलती है सफलता : दहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Continuous study gives success: Dahiya
32-कैथल। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व डीसी प्रदीप दहिया। - फोटो : Kaithal
कैथल। पिहोवा चौक स्थित हरियाणा सरकार के उपक्रम हारट्रोन स्किल सेंटर में बुधवार को 85 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक कैथल के पूर्व उपायुक्त प्रदीप दहिया रहे। उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए कॅरिअर में सतत नियमित और निरंतर अध्ययन की जरूरत होती है। इसी से कॅरिअर में सफलता मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सफल कॅरिअर की बुनियाद शुरुआत में निर्धारित की गई योजनाबद्ध नीति पर रखी जाती है। सिर्फ परीक्षा के समय ही तैयारी करना सही नीति नहीं है। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल पूछे। इस पर दहिया ने उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर निदेशक बलविंद्र ढुल ने की। इस मौके पर हरदीप सिंह आंधली, नरेश राविश, रिंकू ढांडा, सुनैना छाबड़ा, मोहिनी कंसल, रवि जांगड़ा, राजकुमार, निशा, रंजना, सतीश कुमार व गरीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में भारती अव्वल
सेंटर में बीते रोज स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सुनील और तृतीय स्थान पर सिमरन को भी मुख्य अतिथि प्रदीप दहिया ने स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed