{"_id":"628e8acc9f8e804000403044","slug":"continuous-study-gives-success-dahiya-kaithal-news-knl109400142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंतर अध्ययन से मिलती है सफलता : दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंतर अध्ययन से मिलती है सफलता : दहिया
विज्ञापन
32-कैथल। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व डीसी प्रदीप दहिया।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पिहोवा चौक स्थित हरियाणा सरकार के उपक्रम हारट्रोन स्किल सेंटर में बुधवार को 85 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक कैथल के पूर्व उपायुक्त प्रदीप दहिया रहे। उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए कॅरिअर में सतत नियमित और निरंतर अध्ययन की जरूरत होती है। इसी से कॅरिअर में सफलता मिलती है।
उन्होंने कहा कि किसी भी सफल कॅरिअर की बुनियाद शुरुआत में निर्धारित की गई योजनाबद्ध नीति पर रखी जाती है। सिर्फ परीक्षा के समय ही तैयारी करना सही नीति नहीं है। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल पूछे। इस पर दहिया ने उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर निदेशक बलविंद्र ढुल ने की। इस मौके पर हरदीप सिंह आंधली, नरेश राविश, रिंकू ढांडा, सुनैना छाबड़ा, मोहिनी कंसल, रवि जांगड़ा, राजकुमार, निशा, रंजना, सतीश कुमार व गरीमा मौजूद रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में भारती अव्वल
सेंटर में बीते रोज स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा भारती ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सुनील और तृतीय स्थान पर सिमरन को भी मुख्य अतिथि प्रदीप दहिया ने स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।