फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction of ICU in Civil Hospital completed, testing started

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में आईसीयू का निर्माण पूरा, परीक्षण शुरू

Mon, 30 Jun 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Construction of ICU in Civil Hospital completed, testing started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल में तैयार किए गए आईसीयू का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे ट्रायल के तौर पर शुरू कर दिया गया है। करीब एक माह पहले लोक निर्माण विभाग ने इस आईसीयू को स्वास्थ्य विभाग को सौंपा था।

अब अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। विभाग द्वारा इसे आगामी 20 दिन तक ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा। इसके बाद आईसीयू को नियमित रूप से शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


इस आईसीयू का निर्माण पिछले करीब डेढ़ साल से जारी था, जो हाल ही में पूरा हुआ है। इसके शुरू होने से अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सुदृढ़ होंगी और गंभीर मरीजों को अब रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में मानव संसाधन व व्यवस्थाएं ः यहां आठ डॉक्टरों की आवश्यकता है, लेकिन फिलहाल आपातकालीन व्यवस्था के लिए दो डॉक्टरों और चार नर्सिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक डॉक्टर की 24 घंटे की शिफ्ट तय की गई है। डॉक्टरों की कमी के कारण अब तक इसे शुरू नहीं किया गया था। दो माह पूर्व जिले को 20 नए डॉक्टर मिलने के बाद इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया। आईसीयू की जिम्मेदारी जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कंसल को सौंपी गई है।

दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू में ये सुविधाएं हैं उपलब्ध

दूसरी मंजिल पर बने इस आईसीयू में चार वेंटीलेटर बेड और आठ एचयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बेड स्थापित किए गए हैं। पीडियाट्रिक आईसीयू को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है, ताकि बच्चों को बेड पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा यहां ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, इनफ्यूजन पंप, मल्टी-पैरा मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, लैरिंगोस्कोप समेत तमाम अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।


जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आईसीयू को ट्रायल के रूप में शुरू कर दिया गया है। यहां दो डॉक्टरों समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपातकालीन वार्ड से मरीजों को यहां दाखिल कर इलाज किया जा रहा है, ताकि सभी व्यवस्थाओं की जांच सुनिश्चित की जा सके। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed