फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress party collapsing as India couples travel increases: Biplav

भारत जोड़ों यात्रा बढ़ने के साथ टूट रही कांग्रेस पार्टी : बिप्लव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress party collapsing as India couples travel increases: Biplav
36 कैथल। कार्यक्रम में संबोधित करते बिप्लब कुमार देव। - फोटो : Kaithal
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस बचाओ यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस बचाने के लिए निकले हैं। जैसे-जैसे उनकी यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। जब यह यात्रा हरियाणा तक पहुंचेगी तो न जाने कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी। वे जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना निशाना साधा। कहा कि दिल्ली से एक नया-नया व्यक्ति आया है, जो जहां भी जाता है, हर जगह कहता है कि ये मुफ्त में देंगे, वो मुफ्त में देंगे। उन्हें यह नहीं पता कि हरियाणा के लोगों को सम्मान चाहिए। वे किसी मुफ्त की चीज के भूखे नहीं हैं। यह दानदाताओं की भूमि है। मुफ्त लेने वालों की नहीं। यहां के लोग मेहनती हैं, किसान हैं, जो मुफ्त का खाने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उस धरती की जिम्मेदारी संगठन ने दी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभारी रह चुके हैं। यह नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस बार भी दस की दस लोकसभा सीटों सहित विधानसभा में 75 पार नहीं बल्कि 90 की 90 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविंद्र राजू की अगुवाई में कार्यकर्ता सभी सीटों पर भाजपा को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed