फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   congress

अबकी बार अत्याचारी व अहंकारी सरकार-सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा और केंद्र की मोदी सरकार इतनी अत्याचारी व अहंकारी बन चुकी है। उन्होंने एक तरफ भारत के अन्नदाताओं के रास्ते में पत्थर लगाए, कटीले तार और वॉटर केनन से स्वागत किया और दूसरी तरफ कोरोना योद्धाओं स्वास्थ्य कर्मियों के साधारण से समूह पर जिसमें महिलाएं भी हैं उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। ये है नए भारत का आज का परिदृश्य। जहां सरकार विरोधी प्रदर्शन राष्ट्र विरोधी बन जाता है। भाजपा और जजपा की सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का कोई हक नही है।
विज्ञापन

अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से भी रूबरू के दौरान सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलकर कहा कि विपक्ष में होते हुए अपने आपको किसान हितैषी होने का स्वांग रचने वाले राजनाथ सिंह व भाजपा के नेता आज चुप क्यों बने बैठे हैं? या फिर सत्ता में आने से पहले सिर्फ किसान अन्नदाता और अब कुर्सी पाने के बाद किसान से क्या वास्ता ये सच साबित हो चुका है। अन्नदाता एक सप्ताह से भीषण ठंड में दिल्ली की चौखट पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर मोदी सरकार से भीख नही मांग रहा बल्कि अपनी मेहनत की कीमत मांग रहा है। लेकिन भाजपाई नेता किसान को आज देशद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग, खालिस्तानी, चीन और पाकिस्तान का षड्यंत्र बताने की गंदी राजनीति कर रहे हैं। किसानों पर षडयंत्र की बजाय उनको उनका अधिकार दीजिए। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों का किसानों के प्रति दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा बहुत ही शर्मनाक है। क्या अब अन्नदाताओं को किसान होने और दिखने का सर्टिफिकेट भी मोदी सरकार से लेना पड़ेगा? ये किसान-मजदूरों के प्रति भाजपाई दुर्भावना का जीता जागता सबूत है। ऐसे मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजहठ त्यागिये, राजधर्म मानिये। अन्नदाता की सुनें, काले कानूनों को निरस्त करें। याद कीजिए कि इतिहास ने कभी अहंकार को माफ नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed