फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress also gears up for city council elections

महिला कांग्रेस की तरफ से महिला वार्ड प्रधान किए गए नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress also gears up for city council elections
कैथल। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी नगर परिषद चुनाव को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस ने वार्ड अनुसार महिला प्रधान नियुक्त किए हैं। यह जानकारी ढांड रोड स्थित किसान भवन में कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कैथल शहर में पहली बार प्रत्येक वार्ड से महिला प्रधान नियुक्त की गईं हैं।
विज्ञापन

इसके तहत वार्ड एक से रानी धीमान, वार्ड दो से कुसुम, वार्ड तीन से पालो देवी, वार्ड चार से किरण देवी, वार्ड पांच से राजकली, वार्ड छह से बबली देवी, वार्ड सात से बबिता गर्ग, वार्ड आठ से सीमा खुर्रा, वार्ड नौ से रजनी गुप्ता, वार्ड 10 से मधु शर्मा, वार्ड 11 से पूनम शर्मा, वार्ड 12 से राज देवी, वार्ड 13 से निर्मला देवी, वार्ड 14 से अनिता जांगड़ा, वार्ड 15 से रितु वर्मा, वार्ड 16 से संजय देवी, वार्ड 17 से नीलम शर्मा, वार्ड 18 से ममता अग्रवाल, वार्ड 19 से सीमा वाल्मीकि, वार्ड 20 से संतोष मलिक, वार्ड 21 से लक्ष्मी अग्रवाल, वार्ड 22 से संतोष वाल्मीकि, वार्ड 23 से गायत्री सैनी, वार्ड 24 से वीराबाई, वार्ड 25 से कोमल गोयल, वार्ड 26 से संतोष देवी, वार्ड 27 से हीरा अरोड़ा, वार्ड 28 से सुमन सैनी, वार्ड 29 से नीरू सैनी, वार्ड 30 से पिंकी शर्मा और वार्ड 31 से सुनीता राणा को वार्ड प्रधान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सुशीला शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही सामाजिक और राजनीतिक तौर पर महिलाओं को अग्रणी मान सम्मान दिया है। प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे के साथ महिला शक्ति को राजनीतिक ताकत देने का काम किया है। उनका यह प्रयास रहेगा कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ें। जिससे वे अपना हक मंगवाने के लिए सरकारों को बाध्य कर सकें। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला कैथल आएंगे तो सभी 31 वार्डों की महिला प्रधान के साथ बैठक करके उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा जाएगा। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार व दुराचार निरंतर बढ़ रहे हैं। महंगाई ने गृहिणियों की रसोई को प्रभावित कर दिया है। इस अवसर पर रामनिवास मित्तल, नीलम शर्मा, राजबाला, सीमा देवी, शशि रंगा, नवजोत कौर, सरोज शर्मा, सुरेंद्र रांझा, सोनू सेठ, बहादुर सैनी, पीएल भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग संगठन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा, धर्मबीर कैमिस्ट, कुलदीप लेल्लर, नरेश सिरटा व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed