{"_id":"661704cc9d994e1b29016ec6","slug":"confusion-still-persists-over-happy-card-scheme-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365957-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैप्पी कार्ड योजना पर अभी असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैप्पी कार्ड योजना पर अभी असमंजस बरकरार
Thu, 11 Apr 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन (हैप्पी) कार्ड योजना में मिलने वाले कार्ड को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। मार्च महीने में शुरू की गई इस योजना के एक माह बाद भी लाभार्थियों को कार्ड मिलना शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लाभार्थियों को कार्ड मिलने का अभी भी इंतजार है।
इस योजना के तहत कुछ दिन पहले ही निदेशालय ने कार्ड को लेकर लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजने को लेकर हिदायत जारी की गई थी। परंतु अभी तक निदेशालय ने लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर कोई भी संदेश नहीं भेजा है। अभी निदेशालय की तरफ से संदेश भेजने के बाद ही कार्ड बन पाएंगे। हालांकि इस योजना को लेकर रोडवेज की तरफ से नए बस स्टैंड पर सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। इस पर अधिकारियों का भी पक्ष है कि निदेशालय ने ही कार्ड वितरण पर अंतिम फैसला करना है।
यह है हैप्पी योजना
प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को इसका लाभ मिल पाएगा। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया जाएगा। कार्ड से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पाएंगे। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा हुआ होगा। अभी तक करीब आठ हजार लोगों की ओर से इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। इस योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड की अन्य कीमत सरकार की ओर से ही अदा की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिछले महीने ही हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा रहा है। परंतु इसके लाभार्थियों को कार्ड निदेशालय की तरफ से ही दिए जाने हैं। इसके लिए निदेशालय ने लाभार्थियों के मोबाइल पर संदेश भेजना है। इस संदेश के आने के बाद नया बस स्टैंड पर ही कार्ड आएंगे। - कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।