फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Concern increased due to new corona infection, need to be cautious

कोरोना का नया संक्रमित मिलने से बढ़ी चिंता, सतर्क रहने की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Concern increased due to new corona infection, need to be cautious
कैथल। सोमवार को जिले में कोरोना का एक नया मामला सामने आया। इसीलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। डीसी प्रदीप दहिया ने आमजन का आह्वान किया है कि वे कोरोना रोकथाम के लिए नियमों का पालन करें। डीसी ने बताया कि जिले में 11 हजार 248 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी में कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। अब तक 9 लाख 93 हजार 377 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 6076 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में इस समय कोविशील्ड 134480 तथा कोवॉक्सीन 48800 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed