फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Committed to remove social evils

जिट शिक्षण संस्थान में हुई चहल खाप की पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Committed to remove social evils
जाट शिक्षण संस्थान में रविवार को चहल खाप की पंचायत हुई। इस दौरान खाप के सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस बैठक में राज्य भर से चहल खाप के सदस्य पहुंचे। बैठक की कार्रवाई शुरू करने से पहले प्रधान सुरजीत सिंह चहल को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद संगठन के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी के लिए दो-दो व्यक्तियों का चयन कर तीन-तीन व्यक्तियों की कमेटी बनाई गई। जिले से चुने गए दो व्यक्तियों को जिले के अनुसार कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

युवाओं की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने, आइटी सैल, मीडिया सैल, बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में आइएएस, आइपीएस, एचसीएस सहित अन्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसमें लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चहल, क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल, इकबाल चहल, आइपीएस कुलदीप चहल, इकबाल चहल सहित अन्य को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। इस मौके पर बलवान कोटड़ा, सूरजमल, सुरजीत हरिपुरा, रामनिवास ढिल्लोंवाली, जितेंद्र बड़ौदा, छज्जा राम सौथा, रामकरण कोटड़ा, प्रताप गुहला, रामेश्वर, रामकिशन जोनी सहित अन्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता चहल खाप के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह चहल ने की व मंच संचालन एडवोकेट दलबीर सिंह चहल ने किया। वहीं, खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाने पर कविता चहल, सोनिया चहल की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed