फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Commission should transfer the election officer: Dhanda

आयोग निर्वाचन अधिकारी का करें तबादला : ढांडा

Thu, 11 Apr 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Commission should transfer the election officer: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सेरधा गांव में जनसभा के दौरान चुनाव आयोग से मांग की कि जिला निर्वाचन अधिकारी का तुरंत तबादला किया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव रैली की अनुमति के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आवेदन किया तो इन्होंने न केवल अनुमति रद की बल्कि गालियां लिखकर भेजी थी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन जिंदल भाजपा के मजबूर उम्मीदवार हैं, जो मजबूरी में चुनाव लड़ रहे हैं, वो जनता की क्या सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि किसान को एमएसपी चाहिए, युवाओं को रोजगार चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हमारा कोई बच्चा विदेश में फंस गया तो उसे निकालने के लिए सरकार के नेताओं के पास जाना पड़ता है। बेरोजगारी के कारण रूस गए मटौर गांव के कुछ युवा रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे हैं, लेकिन भाजपा नेता उन्हें बचाना नहीं चाहते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में किसानों को दिल्ली जाने से रोकने वाले नेताओं की भी हिम्मत नहीं है कि वो उनके गांव और घर में घुस सके। भाजपा ने जनता की की ओ चुने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सुबूत के जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल हरियाणा की मिट्टी में पैदा हुआ है, उनकी रगों में भी हरियाणा का खून है। इस मौके पर फूल सिंह, शेर सिंह, सुनिल सहारण, मेवाराम, सतीश, राजीव ढुल, राम कुमार, जगदीश, राजेश और तरसेम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed