फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   colleges admission, pospectus purchage, record break, kaithal

रिकॉर्डतोड़ 9300 प्रॉस्पेक्टस की हुई खरीद

Wed, 29 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 29 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
colleges admission, pospectus purchage, record break, kaithal
दाखिला फॉर्म भरतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के कॉलेजों में दाखिला फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले काफी बढ़ गई है। मंगलवार तक शहर के चार कॉलेजों से 9300 से अधिक प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। चारों कॉलेजों में करीब 3100 सीटें है। ऐसे में कॉलेजों में मेरिट सूची काफी ऊंचा रहने का अनुमान है। आरकेएसडी कॉलेज ने मंगलवार को प्रथम वर्ष के लिए प्रॉस्पेक्टस देने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऑन लाइन आवेदन भी विद्यार्थी चार बजे तक कर सकते थे। अंबेडकर कॉलेज में जहां एक जुलाई को पहली कट ऑफ जारी होगी। वहीं इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में दो जुलाई को पहली कट ऑफ जारी होगी। आरकेएसडी कॉलेज तीन जुलाई को अपनी पहली कट ऑफ जारी करेगा। पिछले वर्ष शहर के कॉलेजों से 7500 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हुई थी। लेकिन इस वर्ष रिकार्ड तोड़ 9300 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज में 3550 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद- आरकेएसडी कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस खरीदने व आवेदन करने का मंगलवार को अंतिम दिन था। कॉलेज प्रिंसिपल ओपी गर्ग ने बताया कि प्रथम वर्ष के लिए 3550 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हुई है। कॉलेज में बीकॉम, बीए, बीसीए, बीबीए, बीएससी के लिए करीब 1050 सीटें है। बीकॉम व बीएससी में 1239 विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवदेन किया है। ऐसे में सीटें कम होने के कारण मेरिट सूचि काफी ऊंची रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए 28 जून की तक आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख रखी हुई थी। तीन जुलाई को पहली कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में 2650 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद- इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में 2650 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। आवेदन करने लिए अभी दो दिन शेष है। छात्राएं 30 जून तक आवेदन कर सकती हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डा. साधना ठुकराल ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं। कॉलेज में वातावरण को देखते हुए छात्राओं का खूब रूझान है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को पहली कट ऑफ जारी कर दी जाएगी।

राजकीय कॉलेज में 2100 विद्यार्थियों ने किया ऑन लाइन आवदेन- राजकीय कॉलेज में प्रोफेशन कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का रूझान देखा जा रहा है। कॉलेज में करीब 600 सीटें है। जिसके लिए 2100 आवदेन आ चुके हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि एक जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी।


जाट कॉलेज में 1050 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद- जाट कॉलेज में 1050 प्रॉस्पेक्टसों की खरीद हो चुकी है। संस्थान के पीआरओ महेंद्र खन्ना ने बताया कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को हुजूम उमड़ रहा है। कॉलेज में दाखिले के लिए छात्राएं खूब आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed